फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया संदेश

Mon, 09 Mar 2026 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी34: नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए। स्रोत कार्
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर परिषद ने भारत सरकार के नारी लीड्स स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। रविवार को पटियाला चौक से नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर और हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि यह अभियान आठ मार्च से 14 मार्च तक पूरे शहर के सभी वार्डों में जोर-शोर से चलाया जाएगा। इस एक सप्ताह के दौरान केवल सफाई ही नहीं बल्कि महिला सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और स्कूलों-कॉलेजों में स्वच्छता कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
14 मार्च को अभियान के समापन पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. सैनी ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान अर्चना कौशिक, सफाई अधिकारी नीलम रानी, पार्षद सुनील कुमार विक्की, संजय कुमार, रीटा धीमान, और स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी संजीव चहल सहित आईईसी टीम के अनेक सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं। नगर परिषद ने शहरवासियों से जींद को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें