फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय शोक पर दो जग नहीं झुका राष्ट्रीय ध्वज, रोष

Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी03: जींद शहर रानी तालाब चौक पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज। संवाद
विज्ञापन
जींद, जुलाना। इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। इससे इनेलो कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। हरियाणा सरकार ने उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया हुआ है, लेकिन जींद के रानी तालाब व जुलाना के अटल पार्क में लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को नहीं झुकाया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद इनेलो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण लाठर, दलबीर सिंधु ने कहा कि जब पूरे प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है तो जुलाना के अटल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज नहीं झुकाया गया। यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। वह इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगे।

कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही कर्मचारी अटल पार्क में पहुंच जाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज को झुका देंगे। -पूजा साहू, नपा सचिव, जुलाना।

21जेएनडी03: जींद शहर रानी तालाब चौक पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज। संवाद

21जेएनडी03: जींद शहर रानी तालाब चौक पर लहरा रहा राष्ट्रीय ध्वज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें