फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंत्री बदलने को बीरेंद्र सिंह ने बताया ढकोसला

Wed, 13 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को एक साल पहले बदलते तो भाजपा को लाभ होता क्योंकि अब तो आचार संहिता लगने वाली है और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मतदाता छह महीने पहले ही मतदान करने के लिए अपना मन बना लेते हैं। इसलिए भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही मुख्यमंत्री बदलने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई, अब वह मुख्यमंत्री बदल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल भाजपा में हैं। जींद में जल्द ही बड़ा कार्यक्रम करके भाजपा को अलविदा कहा जाएगा। इसमें चार से पांच लाख लोग होंगे। 15 मार्च को बृजेंद्र सिंह उचाना आएंगे, जहां उनके स्वागत में एक कार्यक्रम होगा। नायब सैनी कमेरे वर्ग से हैं। अगर उनकी मानसिकता भी आरएसएस की होगी तो कोई लाभ नहीं होगा। यदि वह इससे दूर हटकर प्रदेशहित की बात करेंगे तो कुछ बात बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें