फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, ढाबे के प्रांगण में दफनाया गया शव बरामद किया

विज्ञापन
ढाबे के प्रांगण से सुरेश का शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पांच महीने पहले गुरुग्राम से लापता जींद जिले के रधाना गांव निवासी सुरेश का शव पुलिस ने डूमरखां खुर्द गांव स्थित एक ढाबे के पास से बरामद कर लिया है। सुरेश की पत्नी ने ही अपने प्रेमी ढाबा संचालक सुखबीर उर्फ सुखी और जींद के शराब ठेकेदार मनोज के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को ढाबा परिसर में ही दफना दिया था। इसका खुलासा वीरवार रात को अवैध हथियार के साथ पकड़े गए सुखबीर ने किया है।
विज्ञापन

नरवाना सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुखबीर उर्फ सुखी को तीन सितंबर को उसके ही ढाबे से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में सुखबीर ने बताया कि उसने एक युवक की हत्या कर उसका शव अपने ढाबे के पास ही दफना हुआ है। इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर पांच की पुलिस ने भी नरवाना पुलिस से संपर्क साधा। शुक्रवार को उचाना के बीडीपीओ सोमबीर कादियान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके पुलिस ने सुखबीर द्वारा बताई गई जगह पर खुदाई करवा कर सुरेश का शव बरामद कर लिया। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। जानकारी के लिए सुरेश गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था और उसकी पत्नी भिवानी की रहने नौकरी करती थी। सुरेश 11 अप्रैल को को रधाना से गुरुग्राम के लिए निकला था, मगर वहां पर नहीं पहुंचा था। सुरेश की गुमशुदगी का मामला गुरुग्राम में दर्ज किया गया था।

सुरेश का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें