फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की हत्या के आरोपी पिता जुम्मादीन को भेजा जेल

विज्ञापन
जुम्मादीन को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने अपने ही पांच बच्चों के हत्या के आरोपी जुम्मादीन को शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया। अदालत ने जुम्मादीन को जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने जुम्मादीन को अदालत के आदेश पर जींद जेल भेज दिया। पुलिस जुम्मादीन का तीन बार रिमांड ले चुकी है और उसे चार बार अदालत में पेश किया। इस दौरान जुम्मादीन ने बार-बार बयान बदले।
विज्ञापन

सफीदों सदर थाना पुलिस ने जुम्मादीन को गिरफ्तार करके पहली बार 25 जुलाई को अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। 27 जुलाई को पुलिस जुम्मादीन को लेकर गांव डिडवाड़ा के कब्रिस्तान में पहुंची। यहां पर कब्रों की उसने सही निशानदेही नहीं की और पुलिस को लौटना पड़ा। पुलिस ने उसे फिर 28 जुलाई को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। उसे फिर 30 जुलाई को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। कुल सात दिन का पुलिस रिमांड होने के बावजूद जुम्मादीन ने कई बयान बदले। पहले उसने अपने बच्चों के पालन-पोषण में आ रही दिक्कतों के कारण हत्या करने की बात कुबूली। उसके बाद उसने तांत्रिक के कहने पर हत्या करने की बात कही तो फिर अपनी साली के साथ अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात कहकर पुलिस को उलझाए रखा।
31 जुलाई को जुम्मादीन ने मीडिया के सामने कहा कि वह अकेला एशो-आराम से रहना चाहता था, इसलिए अपने पांचों बच्चों की हत्या कर दी। अब वह पकड़ा नहीं जाता तो अपनी पत्नी को भी मार देता, लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया। पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान हत्या में प्रयोग किया गया तकिया भी बरामद किया है। एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है, जिसमें जुम्मादीन बाइक पर अपने बच्चों को लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा गांव के कब्रिस्तान से दो बच्चों के शवों के अवशेष पुलिस ने बरामद किए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आएगी। पुलिस ने घटना का सीन भी रिक्रिएट किया था। सीन रिक्रिएट के दौरान जो बातें सामने आईं वह जुम्मादीन द्वारा बताई गई बातों से मेल खा रही थी। पुलिस को तीसरी बच्ची निशा की कब्र नहीं मिली। इस बच्ची के शव को आठ साल पहले दफनाया गया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी छतरपाल ने कहा कि जुम्मादीन को शनिवार के अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें