फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुम्मादीन को सजा दिलवाने के लिए साली से एकतरफा प्यार के पहलुओं की जांच करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/सफीदों। रिमांड के बाद डिडवाड़ा निवासी पांच बच्चों की हत्या के आरोपी पिता को अदालत ने जेल में भेज दिया है। अब पुलिस उसको सजा दिलाने के लिए साली से एक तरफा प्यार के पहलुओं की जांच करेगी। पुलिस जुम्मादीन को अदालत से कड़ी सजा दिलाने का भरसक प्रयास करेगी ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।
विज्ञापन

जुम्मादीन ने पुलिस के सामने अपनी साली से एक तरफा प्यार की बात कुबूल की है। इसी के कारण उसने अपने बच्चों की हत्या का कुबूलनामा किया है। उसने गांव में किस-किस के सामने क्या-क्या कहा, उस पर पुलिस कोई काम नहीं कर रही। पुलिस के सामने जुम्मादीन ने जो कुबूला है, वह केवल साली से एक तरफा प्यार करने की बात मानी है। पुलिस ने अब तक जुम्मादीन की एक सीसीटीवी फुटेज हासिल की है, जिसमें वह अपनी दोनों लड़कियों को नहर में फेंकने के लिए अपनी बाइक पर लेकर जाता दिखाई दे रहा है। एक तकिया भी पुलिस ने बरामद किया है। दो बच्चों के शवों के अवशेष कब्र से बरामद करके जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की गवाही भी महत्वपूर्ण होगी। इन सभी सुबूतों के आधार पर जुम्मादीन को अदालत से कड़ी सजा दिलवाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
पंचायत के सामने तांत्रिक का लिया था नाम
23 जुलाई शाम को जुम्मादीन ने पंचायत के सामने कुबूल किया था कि उसने अपने पांच बच्चों की हत्या की है। पंचायत के सामने जुम्मादीन ने कहा कि उसने बच्चों के पालन-पोषण में आ रही दिक्कत के कारण बच्चों की हत्या की। इसके बाद उसने कहा कि उसने तांत्रिक विद्या सीखने के लिए बच्चों की हत्या की। मीडिया के सामने उसने कहा कि उसने अपनी साली से प्यार के चक्कर में बच्चों की हत्या की। इसके अलावा उसने कहा कि वह अकेला एशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था, इसलिए पांचों बच्चों की हत्या की।
विज्ञापन

वर्जन
जुम्मादीन ने किसी के सामने कुछ भी कहा हो लेकिन पुलिस के सामने अपने कुबूलनामे में अपनी साली से एक तरफा प्यार के कारण बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस इसी पहलू पर काम करेगी। पुलिस ने जांच के दौरान काफी कुछ बरामद किया है। इसमें कुछ गवाह भी महत्वपूर्ण रहेंगे। पुलिस जुम्मादीन को अदालत से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर रहेगी।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, एएसपी, सफीदों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें