फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से घर लौट रहे मुनीम की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद-कैथल मार्ग पर पेगां गांव बस अड्डे के नजदीक बुधवार देर रात को कार सवार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार कैथल के रोहेड़ा निवासी सोहनलाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कैथल के रोहेड़ा निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका भतीजा सोहन लाल उर्फ सोनू जींद में मुनीम का कार्य करता था। बुधवार देर शाम को वह काम निपटाने के बाद गांव के ही रहने वाले रमेश के साथ मोटरसाइकिल पर जींद से घर लौट रहा था। जब वे पेगां बस अड्डे के नजदीक पहुंचे तो एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे भतीजा सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि धर्मपाल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें