09जेएनडी43: गोहाना रोड पर अतिक्रमण हटवाती नगर परिषद की टीम। स्रोत नगर परिषद
जींद। नगर परिषद ने गोहाना रोड पर वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को उठवाया। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर रखना शुरू किया। इसके अलावा होर्डिंग्स, पोस्टरों को उतारकर अंदर रखा।
नप अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ता दोपहर बाद गोहाना रोड पर पहुंचा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से बचने के लिए दुकानदारों में हड़कंप मचा। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने वहां दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लेना शुरू किया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया। टीम का यह अभियान लगभग एक घंटा चला। इसमें दुकानदारों का सामान जब्त कर नगर परिषद ने स्टोर में पहुंचाया और भविष्य में सड़क किनारे तक दुकानों से बाहर सामान रखने पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी।