09जेएनडी56: गली के मुहाने पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर, जो हादसे का सबब बन सकता है। स्रोत कालोनीवा
- फोटो : इफको केंद्र पर खाद के लिए लगी लाइन व बाइक से खाद ले जाता किसान।
जींद। पटियाला चौक स्थित हांसी रोड पुल के साथ गली में नीचे लगा ट्रंासफार्मर कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। कालोनीवासियों ने इस ट्रांसफार्मर को यहां से हटवाने की मांग की, ताकि कोई हादसा न हो सके।
पटेल नगर निवासी कुलदीप, विनोद, कंवल, सोनू, सुभाष ने बताया कि पटियाला चौक पर हांसी रोड पर पुल बनाया गया है। पुल के दोनों तरफ गलियों के मुहाने पर बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं। यह ट्रांसफार्मर इतने नीचे हैं कि कभी भी इनसे हादसा हो सकता है। हर दिन लाइट ट्रिप होती है। इससे चिंगारी निकलती रहती है। इसके अलावा दोनों ही तरफ गलियों से प्रतिदिन कालोनीवासियों का आवागमन भी रहता है। छोटे बच्चे भी यहां से गुजरते हैं और वाहन चालक भी अपने वाहनों को लेकर गली से गुजरते हैं। ट्रांसफार्मर गली में इतने नीचे रखे गए हैं कि इनसे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। ट्रांसफार्मर के निकट ही फ्यूज लगे हुए हैं और तारें भी नंगी हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने कहा कि मौैके पर जेई को भेज कर पता किया जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर गली के बीच में आ रहा है, तो उसकाे शिफ्ट करवाया जाएगा। कालोनी निवासियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।