फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपरिषद ने 36 विकास कार्यों के लिए दोबारा मांगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिछले करीब दो महीने से अधर में लटक रहे चार करोड़ रुपये के 36 विकास कार्यों के लिए नगरपरिषद ने दोबारा टेंडर मांगे हैं। इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन एकल एजेंसी व कम दस्तावेज होने के कारण टेंडर नहीं खुल पाए थे। ऐसे में यह प्रक्रिया अब दोबारा शुरू की गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इससे पहले 23 नवंबर को 36 विकास कार्यों के लिए टेंडर मांगे गए थे। इसके लिए 15 दिसंबर को तकनीकी बिड खोली गई। इसमें अधिकतम कामों में टेंडर लगाने वाली एजेंसी के दस्तावेजों में कमी पाई गई। इसके चलते अधिकतर कामों में एक या दो एजेंसी की बिड रह गई थी। इसके कारण। इस मामले में एसडीएम, जिला नगर आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भी की गई। इन 36 कामों में गलियों का निर्माण, पार्कों की मेंटेनेंस, धर्मशालाओं समेत कई अन्य काम शामिल हैं। इसके अलावा 15 कामों के और टेंडर लगाए जाएंगे। जिनमें मिनी बाईपास पर डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्कों में झूले लगाने और रानी तालाब से बस स्टैंड तक गोहाना रोड पर दाईं तरफ ब्रम को पक्का करने के लिए टेंडर मांगे हैं। 10 पार्कों में करीब 50 लाख रुपये झूले लगेंगे। ब्रम को पक्का करने पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। मिनी बाईपास पर डिवाइडर बनाने में लगभग 40 लाख रुपये खर्च आएगा।
एससी बस्ती में सवा करोड़ रुपये से बनेंगी 14 गलियां
नगर परिषद ने एससी बस्तियों में 14 गलियों के निर्माण के लिए भी टेंडर मांगे जाएंगे। इन गलियों पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। एमई भूपेंद्र अहलावत ने बताया कि करीब चार करोड़ की लागत से होने वाले 36 कामों के शनिवार को दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे। वहीं 15 और कामों के टेंडर भी लगाए जा रहे हैं। जिनकी बिड 28 जनवरी को खोली जाएगी।
विज्ञापन

की जा रही है प्रक्रिया
पहले वाले टेंडर में कम एजेंसी आने के कारण टेडर दोबारा मांगे गए हैं। इसके अलावा नए काम के लिए भी टेंडर मांगे हैं। इनकी प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही यह काम शुरू होंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगरपरिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें