फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइकिल पर कार्यालय पहुंचे नगरायुक्त गुलजार मलिक

विज्ञापन
20जेएनडी19-साइकिल पर अपने कार्यालय जाते हुए नगरायुक्त गुलजार मलिक। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे एक्यूआई के चलते अब अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर कार्यालय आने लगे हैं। बुधवार को जिला नगरायुक्त गुलजार मलिक अपने कार्यालय साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया कि अपने कार्य या अन्य नजदीकी जगह पर जाने के लिए वे अपने निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे थे। नगरायुक्त गुलजार मलिक ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी साइकिल चलाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और पैदल चलने जैसी पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को अपनाएं। प्रदूषण की रोकथाम में हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। हमें व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे कदम उठाने चाहिए जो पर्यावरण को संरक्षित करें। डीसी ने सभी सरकारी कर्मचारियों और आम जनता से अपील की कि कम से कम एक माह अपने कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें