फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीए व बीकॉम की 50 छात्राओं को बांटी डिग्री

विज्ञापन
20जेएनडी17: दीक्षांत समारोह में योगा डांस प्रस्तुत करते हुए छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
उचाना। शहर के रेलवे रोड स्थित सनातन धर्म कन्या कॉलेज में वार्षिक उत्सव और दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर सीआरएसयू वीसी डॉ. रणपाल सिंह ने शिरकत की। मुख्य वक्ता विद्या भारती उतर क्षेत्र के महामंत्री देशराज शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद रामफल खटकड़ ने की। दीक्षांत समारोह में बीए, बीकॉम के 50 छात्राओं को डिग्री बांटी गई। छात्राओं योगा डांस के साथ-साथ सामूहिक पंजाबी नृत्य, लघु नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि आज से कई साल पहले जो नारी शिक्षा को लेकर अलख जगाते हुए उचाना में महिला कॉलेज की शुरुआत स्वामी गणेशानंद ने की थी वो आज वट वृक्ष बनकर शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटों की तरह बेटियों की शिक्षा की तरफ भी ध्यान दे। बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। बेटी आज किसी मामले में बेटों से कम नहीं है। उचाना के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बेटी शिक्षा, खेल में निरंतर स्थान प्राप्त करके माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही है। खेलों में भी बेटियां निरंतर आगे बढ़ रही है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी बेटियों को ध्यान देना चाहिए। जिस विषय में रूचि हो उस विषय को पढ़ना चाहिए तो जिस खेल में रुचि हो वो खेल खेलना चाहिए। इस अवसर पर राजगिरी महाराज, सुरेंद्र अत्री, उमेश कुमार गोयल, डॉ. रमेश ढांडा, डॉ. मेजर सिंह, विनोद वशिष्ठ, प्राचार्या डॉ. दर्शना, डीएड प्राचार्य धर्मवीर सिंह, प्राचार्य रणधीर शास्त्री, सुरेंद्र मौजूद रहे।

20जेएनडी17: दीक्षांत समारोह में योगा डांस प्रस्तुत करते हुए छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें