फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान की हत्या में मिर्चपुर के मुकेश उर्फ गोलू गिरफ्तार

विज्ञापन
12जेएनडी15: सुंदर उर्फ सुरेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। गुलकनी गांव स्थित घोड़ा फार्म पर किसान की हत्या के मामले में थाना सदर पुलिस ने मिर्चपुर निवासी मुकेश उर्फ गोलू को बुधवार गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने बताया कि 13 फरवरी की रात गांव गुलकनी स्थित घोड़ा फार्म में सुरेंद्र उर्फ सुंदर की हत्या की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव बेड पर पड़ा मिला और आसपास काफी मात्रा में खून फैला था। मृत किसान के भाई सुरेश निवासी गुलकनी के बयान पर अज्ञात लोगों के हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में पहले आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया था। इसके बाद सोमबीर उर्फ लाला और अंकुश निवासी मिर्चपुर (हांसी) को 10 मार्च को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान मामले में संलिप्त मुकेश उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें