फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एमपीएचडब्ल्यू ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार

Sat, 04 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी21 :मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्यकर्मी।स्रोत ​विभाग
विज्ञापन
जींद। एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन ने शनिवार को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर कालवा एसएमओ डॉ. अरूण कुमार से मुलाकात की और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान सुनील मलार ने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन करवाया जा रहा है लेकिन इसके लिए बिना किसी संसाधन और इंटरनेट की उचित व्यवस्था प्रदान किए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। जिसका सभी एकमत से विरोध कर रहे हैं।
पूर्व में सरकार को ऑनलाइन कार्य के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भेजे गए मांगपत्र अनुसार अम्ल न किए जाने के विरोध स्वरूप तीन जिलों भिवानी, फरीदाबाद, यमुनानगर जिले में सिविल सर्जन को सूचना भेज कर ऑनलाइन कार्यों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

यदि सरकार द्वारा इस विषय पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो आगामी 25 अक्टूबर से पूरे प्रदेशभर में ऑनलाइन कार्यों को रोक दिया जाएगा और इस बारे किसी विपरीत प्रभाव और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं बारे होने वाली किसी भी परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू की मांगों पर अमल न होने के विरोध स्वरूप प्रस्ताव पास किया गया कि यदि मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी छह नवंबर को प्रदेशभर में सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही सरकार को एमपीएचडब्ल्यू वर्ग की सभी लंबित मांगों जिनमें प्रमोशनल पे स्केल जारी करने, पदनाम बदलने, पदोन्नति और कंफर्मेशन सूचियां जारी करने संबंधी मांगों पर तुरंत अमल करते हुए हल करवाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन बिजेंद्र, सुमित्रा देवी, संदीप कुंडू, अनिल राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें