04जेएनडी29-दीक्षांत समारोह में सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य राजेश कुंडू। संवाद
जुलाना। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेश कुंडू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय में राष्ट्र की प्रगति की रीढ़ है। आईटीआई से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं केवल रोजगार ही नहीं प्राप्त करते बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और कौशल का प्रयोग समाज के हित में करें। प्रधानाचार्य ने बताया कि किस प्रकार यहां के प्रशिक्षु राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद