उन्होंने कहा कि देश के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का धरना देना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार से अनुराध है कि इस मामले का संतोषजनक हल जितना जल्दी हो सके निकाला जाए।
हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह एक दिवसीय उचाना के हलके के दौरे के तहत उचाना हलके के गांवों में पहुंचे। उन्होंने खापड़, भौंगरा गांव में कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि भाजपा के साथ जेजेपी का गठबंधन हुआ था वो वैचारिक गठबंधन नहीं था। आने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को किसी भी तरह से गठबंधन की जरूरत नहीं है। पार्टी लगातार करीब 9 साल से सत्ता में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में पूरी तरह से मजबूत है। अपने बूते पर चुनाव लड़ने में भाजपा सक्षम है। प्रदेश में भाजपा को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। कुश्ती के पहलवानों द्वारा दिए जा रहे जंतर-मंतर पर धरने को लेकर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों द्वारा दिए जा रहे धरने को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से अनुराध है कि इस मामले का संतोषजनक हल जितना जल्दी हो सके निकाला जाए। इस मौके पर प्रेम पहलवान, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, अभिमन्यु श्योकंद, कुलदीप काकड़ोद, प्रदीप मोर, रणधीर चहल, रामपाल खापड़, अनूप श्योकंद, गुरनाम पालवां, नसीब श्योकंद, मंजीत पालवां, मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।