जुलाना। कस्बे से दो बच्चों की मां अपने बच्चों के सहित प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना कस्बे के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी अपने दोनों बच्चों सहित अपने प्रेमी के साथ घर से 27 अप्रैल को दोपहर को करीब दो बजे फरार हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला के पति ने घर में देखा तो महिला अपने साथ 50 हजार की नकदी, मंगलसूत्र, कानों के झुमके और सोने की अंगूठी साथ ले गई है। उसने बताया कि वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी यूपी के गजशैला के गांव तारोल के लखविंदर के साथ भाग गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद