जींद। माता वैष्णवी धाम में नवार्ण महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को मातृभक्तों के समक्ष अपने प्रवचन में आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि जर्रे-जर्रे में मां का वास है। वहीं सबकी सृजनहार, पालनहार और तारणहार हैं। वही ऊर्जा के रूप में पूरे शरीर में प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब वहीं सब कुछ कर रही है, तो फिर ईर्ष्या किससे। इसके लिए मां के विराट स्वरूप से प्यार करो। उसी को चाहो और उसी के बन जाओ।
आचार्य ने कहा कि मां से प्यार करने का अर्थ है मां के बनाए हुए बंदों से प्रेम करना। यदि कोई मनुष्य यह कहे कि वह अपने पड़ोसी से तो घृणा करता है, लेकिन ईश्वर से प्रेम करता है तो वह झूठा है। उन्होंने कहा कि जो प्राणी मंदिर में तो मां की मूर्ति की पूजा करता है, लेकिन घट-घट वासी मां की उपेक्षा करता है तो उसकी वह भक्ति दिखावा है। ईश्वर करे हम ऐसी स्थिति में आ जाएं, जब हमें सर्वत्र मां का ही दर्शन हो, जर्रे-जर्रे में उसकी ही झांकी दिखाई दे। आरपी काहनोरिया, डॉ. बनीश गर्ग, डॉ. विवेक सिंगला, महेंद्र मंगला, नितेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, गुलशन गांधी, आरके कोहली ने सहपरिवार मां कुष्मांडा की पूजा कर महायज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल माटा, हरिकिशन आहुजा, रमेश खरबंदा, हरीश मलिक, अशोक चुघ, अशोक गुलाटी, सोमनाथ लखीना, हरीश गिरधर, कंवर राजबीर सिंह, अश्विनी वधवा, सुरेश कोचर, अशोक आहूजा, बंटी परूथी, सूरज नागपाल, परमजीत सेठी, कार्तिकेय शर्मा, तिलक जुनेजा और पूर्ण गिरधर भी मौजूद रहे।
02जेएनडी03-माता वैष्णवी धाम में प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। स्रोत स्वयं