फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, घटनास्थल पर पिस्तौल और खोल मिले

Thu, 03 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी06-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रिंकू। संवाद
विज्ञापन
जींद। अलेवा से पोपड़ा रोड पर मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक युवक टांग में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। युवक का आरोप है कि लेन-देन की रंजिश में दो लोगों ने उस पर गोली चलाई है। पुलिस ने घटना स्थल से अवैध देशी पिस्तोल और खोल भी बरामद किया है। पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाहरी गांव निवासी रिंकू मंगलवार देर शाम अलेवा से पोपड़ा रोड पर संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था। उसकी टांग में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल पहुचाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और खोल भी बरामद किया है। घायल रिंकू ने बताया कि उसका गांव अलेवा निवासी सुनील उर्फ नीला की तरफ रुपयों की लेनदारी है। उन्होंने उससे 70-75 लाख रुपये की भैंस खरीदी थी, लेकिन उन्हाेंने रुपये नहीं दिए। इसके चलते उसने फरवरी माह में सुनील उर्फ नीला के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन दोनों पक्ष नहीं पहुंचे थे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को दोबारा बुधवार को बुलाया था। रिंकू ने आरोप लगाया कि जब वह मंगलवार देर शाम को थाने से वापस घर जा रहा था तो पोपड़ा रोड पर सुनील उर्फ नीला और नरेश ने उस पर फायर कर दिया। इससे गोली उसकी टांग में जा लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का अवैध पिस्तोल और खोल बरामद हुआ है। वहीं अलेवा निवासी सुनील उर्फ नीला और नरेश को नामजद कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें