21जेएनडी17-नगूरां में होदी की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और पुष्पावती ने किया। इस दौरान टीम ने नगूरां, चांदपुर, दालमवाला, दिल्लूवाला गांव में जाकर एंटी लार्वा एक्टिीविटी अभियान चलाया।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना, पसीना आना, उल्टी होना, थकान, मांसपेशियों में दर्द के अलावा खांसी आदि मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में मलेरिया बुखार के लक्ष्ण हों, उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर एएनएम हरिता, कुलदीप, आशा वर्कर सुनीता, मुकेश, राजेश, शंकुतला मौजूद रही।