फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनरेगा मजदूरों का डिप्टी स्पीकर के आवास पर प्रदर्शन 16 को

विज्ञापन
09जेएनडी13-उदयपुर गांव में मनरेगा मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
उचाना। मनरेगा मेट एवं मजदूर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर मनरेगा से जुड़े मेट व मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर 16 सितंबर को जींद में विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर शामिल होंगे।
विज्ञापन

उचाना ब्लॉक के उदयपुर गांव में मनरेगा मजदूरों व मेट को सीआईटीयू के जिला प्रधान कामरेड सतबीर खरल ने कहा कि मनरेगा मेट और मजदूर लंबे समय से उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर भुगतान व स्थाई रोजगार की मांग कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
हाल ही में केंद्रीय जांच एजेंसी की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने मनरेगा के अधिकांश कार्य पर पूर्ण रोक लगा दी है। इससे हजारों मेट व मजदूरों की आजीविका संकट में आ गई है और उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा का काम ऐसे समय में बंद किया है जब पूरा प्रदेश बाढ़ की त्रासदी से ग्रस्त है। मजदूरों द्वारा जो नहर, ड्रेन व नालों का काम मनरेगा के तहत होता था वह प्रदेश सरकार ने बिल्कुल बंद कर दिया। इस कारण इनकी सफाई नहीं हो पाई और प्रदेश के अधिकतर जिलों में बाढ़ आ गई।
यह न केवल मनरेगा मजदूरों के हकों पर हमला है बल्कि प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा है। दूसरी तरफ अमेरिका द्वारा हमारे देश पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से हमारे देश के माल पर एक तरह की रोक लगाई जा रही है।
इन हालात में देश में घरेलू बाजार विकसित करने के लिए देश की जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना पड़ेगा और मनरेगा के तहत काम करवाकर स्थिति को सुधारा जा सकता है लेकिन सरकार का रुख अभी तक मनरेगा मजदूरों के प्रति ठीक नहीं दिखाई दे रहा।
ऐसे हालात में मनरेगा मजदूरों को आक्रोश प्रदर्शन करना पड़ रहा है ताकि सरकार मनरेगा से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो और उन्हें राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें