09जेएनडी03-हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए मुख्य व
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के युवा रेडक्रॉस सेल की ओर से विश्व फर्स्ट एड दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में वक्ता के तौर पर डॉ. गौरव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थी आपातकालीन परिस्थितियों में फर्स्ट एड प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित हो सकेंगे और मानवता की सेवा कर सकेंगे। फर्स्ट एड के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में फर्स्ट एड के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में फर्स्ट एड के तरीके भी बताए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पूनम मोर, डॉ. सीमा दलाल, डॉ. रश्मि भी मौजूद रहे। संवाद