फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना नहीं, ग्रामीण परिवारों के लिए रोजी-रोटी : ऋषिपाल हैबतपुर

विज्ञापन
29जेएनडी37: मनरेगा मजदूरों से मिलते हुए कांग्रेस जिला प्रधान। स्रोत : मजदूर
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान शुरू किया है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरका योजनाबद्ध तरीके से मजदूरों से उनका हक छीन रही हैं।
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लुदाना, जुलाना विधानसभा क्षेत्र के बुआना और उचाना विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव में आयोजित श्रमिक सभाओं को संबोधित किया।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजी-रोटी और सम्मान का आधार है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसमें ऐसे बदलाव कर दिए हैं जिनसे मजदूरों को काम मिलना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे वादों और जुमलों में न आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही मनरेगा जैसा ऐतिहासिक कानून बनाया था, जिसने ग्रामीण भारत को मजबूती दी, जबकि भाजपा उसे खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें