फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज लाइन डालने के कार्य में विधायक को मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
पाइप लाइन डालने के काम का निरीक्षण करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद हांसी रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से किनाना ड्रेन तक बिछाई जा रही सीवरेज पाइप लाइन में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई सारी खामियां पाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच विजिलेंस से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हांसी रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गांव किनाना ड्रेन तक सात करोड़ की लागत से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज पाइप लाइन डाली जा रही है। कुछ लोगों ने विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की थी। इस पर विधायक शुक्रवार शाम रोहतक रोड पहुंचे और निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। काफी सारी खामियां हैं। बेड सही प्रकार से नहीं बनाए गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। उनसे पूरी जानकारी ली जाएगी। घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की विजिलेंस से जांच करवाने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें