18जेएनडी23:आरोही स्कूल में विभिन्न कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास करते हुए विधायक देवेंद्र चतर
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने उचाना हलके के चार गांवों में 5.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उद्घाटन किए गए विकास कार्यों में घसो कलां, घसो खुर्द, करसिंधु और छात्तर गांवों में गलियों, चौपालों और पशु अस्पताल में कमरों का निर्माण शामिल है। विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक ने बताया कि उचाना ब्लॉक के घसो स्थित आरोही स्कूल में छात्राओं के लिए 100 बेड का गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा। इस हॉस्टल में 40 कमरे होंगे और इसका निर्माण निर्धारित क्षेत्र में होगा।
आरोही स्कूल कुल 7 एकड़ में फैला हुआ है। एसडीएम रमित यादव, बीडीपीओ शमशेर नैन सहित पंचायत विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र पर निरंतर ध्यान दे रही है। वे स्वयं समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रैली में रखी गई मांगों को मंजूरी दी है। इस मौके पर संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, संजय चहल, श्रवण मांडी, सतबीर शर्मा, काला छात्तर, एडवोकेट अजय, रमेश राणा, सत्यवान दुर्जनपुर मौजूद रहे।