फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैथल के लिए रू नाबालिग विवाहिता ने बच्चे को दिया जन्म, पति पर एफआईआर

Sun, 22 Mar 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग विवाहिता ने नागरिक अस्पताल कैथल में बच्चे को जन्म दिया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता ने बताया कि 14 मार्च को कैथल के नागरिक अस्पताल में एक नाबालिग विवाहिता ने कैथल के नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जांच में पता चला कि लड़की का बाल विवाह किया गया है और लड़की के पति का नाम भारत है।
लड़की की जन्मतिथि दो अगस्त 2009 है। डिलीवरी के दौरान उसकी उम्र साढ़े 16 साल है। इस मामले को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कैथल ने लड़की के आरोपी पति भारत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की। सिविल लाइन थाना कैथल पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर अलेवा थाना को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने नगूरां निवासी भारत के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें