23जेएनडी27-जिला स्तरीय बैठक में शामिल मिड डे मील वर्कर। स्रोत संगठन
जींद। राज्य कमेटी के आह्वान पर जिले की मिड-डे मील वर्कर्स तीन अगस्त को पानीपत में शिक्षामंत्री के घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह निर्णय बुधवार को मजदूर भवन धागा मिल कॉलोनी में जिला प्रधान केलाश खापड़ की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय बैठक में लिया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जिले के सभी पांचों विधायकों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। संगठन की जिला प्रधान कैलाश, पिंकी, रचना, सुनीता और अनिता ने कहा कि वे बहुत विषम परिस्थितियों में काम करती है। उन्होंने पहले भी शिक्षा मंत्री के पानीपत घर जाकर अपनी मांगों पर गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब तक अपने वायदे पर खरा नहीं उतरे। इस अवसर पर लिछमी, राजबाला, अनिता, मंजू, सुमन मौजूद रही। संवाद