23जेएनडी03-एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : :रोडवेज बस चालक के एल्कोहल पीने की जांच करते यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह।
जींद। गावं रूपगढ़ में स्वास्थ्य टीम ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत कैंप लगाकर लोगों की जांच की। इसमें सात ग्राम से कम वाले आठ व्यक्ति, 10 ग्राम के 15 व 35 महिला पुरुष का 11 ग्राम से ऊपर रक्त मिला। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि यह एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्पेशल कैंप लगाकर हर व्यक्ति के खून की जांच करना है। उन्होंने कहा कि हर रोज जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को यह सुविधा दे रहें है ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ हो। इस मौके पर दिलबाग, कुलदीप, साहिल, मनीष, राकेश, सरोज, सीमा, सुनहरी, किताबो, अंगूरी, शीला, रोशनी और राजबाला भी मौजूद रहे। संवाद