फोटो 08जेएनडी41-केंद्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथिगण और अन्य। संवाद
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम शांति कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में वंदे मातरम स्वर्णिम भारत विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका अनुराधा मित्तल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य सुमन ढांडा और प्रियंका सिंगला शामिल हुईं। अध्यक्षता बीके सीमा बहन ने की।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी दृष्टि, कैफी और पावनी ने भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। भजनों की ताल पर उपस्थित लोग परमपिता परमात्मा की याद में भाव-विभोर होकर झूम उठे। इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में ब्रह्मा कुमारी बहनों ने मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को आंतरिक शांति की अनुभूति करवाई।
सभी ने महिला सम्मान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इस अवसर पर बीके रेणु, बीके मीना और बीके पूजा भी मौजूद रहीं।