फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चिकित्सक से मारपीट करने के आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 09 Mar 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति की बैठक रविवार को आंबेडकर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र मोंगरिया ने की। बैठक में करनाल क्षेत्र में थाना प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान चिकित्सक के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार करने की निंदा की गई।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता नरेश माथुर ने कहा कि चिकित्सक उस समय अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे जब किसी बात को लेकर पुलिस अधिकारी और चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान स्थिति इतनी बढ़ गई कि थाना प्रभारी ने चिकित्सक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें जबरन घसीटते हुए थाने ले जाया गया।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चिकित्सा समुदाय में भी रोष देखने को मिला। यदि ड्यूटी के दौरान ही चिकित्सकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। इस दौरान प्रधान राधेश्याम शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर जोगिंद्र धानिया, प्रवेश भौरिया, पवन, सुनील मोंगरिया, मनोज खांडा, महासिंह भुक्कल, डॉ. संजीव मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें