फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को शिक्षित बनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
27जेएनडी03: ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूक कर शपथ दिलवाते हुए स्वास्थ्य कार्य - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। कैरखेड़ी गांव में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और समाज में समान अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सब सेंटर रुपगढ़ की स्वास्थ्य विभाग टीम के स्वास्थ्य कार्यकर्ता मूर्ति देवी, मुकेश रानी तथा आशा वर्कर राजरानी ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान होती हैं तथा उन्हें शिक्षा और सम्मान देना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
विज्ञापन

मूर्ति देवी ने कहा कि बेटियों को निरक्षर न रखें, क्योंकि बेटियां भी आगे बढ़कर बड़े अधिकारी बन सकती हैं। वहीं मुकेश रानी ने कहा कि जीवन, शिक्षा और प्यार पर बेटियों का भी समान अधिकार है। उन्होंने ग्रामीणों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या न केवल एक सामाजिक अपराध है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें