जींद। सीआई स्टाफ सफीदों ने युवक पर जानलेवा हमला करने, मारपीट व गाली गलौज करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी सफीदों निवासी संजू गिरी व गांव निम्राबाद निवासी आजाद को गिरफ्तार किया है। करीब तीन माह पहले रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि वह अपने साथियों के साथ हुडा ग्राउंड नई अनाज मंडी सफीदों के पीछे बैठा था। इसी दौरान कई युवक हथियारों सहित वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई तथा जातिसूचक अपमानजनक व्यवहार भी किया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं सहित एफआईआर दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान छह नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनकी पूछताछ में दो आरोपी संजू गिरी व आजाद फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद