फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार जून को मतगणना की होगी वीडियोग्राफी

Wed, 29 May 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चार जून को मतगणना कार्य के दौरान केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश काउंटिंग हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए। मतों की गणना में किसी स्तर पर कोई चूक न हो। पहले राउंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राउंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाए। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रत्येक राउंड का परिणाम संबंधित विधानसभा का एआरओ घोषित करेगा। उपायुक्त ने यह जानकारी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में काउंटिंग टीमों के रेंडमाइजेशन के दौरान एआरओ को दी।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन वीसी के माध्यम से सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के आरओ डाॅ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। दूसरा रेंडमाइजेशन 30 मई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी काउंटिंग टीमों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। काउंटिंग हॉल में जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों के काउंटिंग एजेंट को काउंटिंग हॉल में कागज व पेंसिल दिए जाएंगे। बाहर से कोई चीज लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राउंड का परिणाम काउंटिंग हॉल में बोर्ड या प्रोजेक्टर पर अंकित होना चाहिए, ताकि वहां पर मौजूद काउंटिंग एजेंट भी उसे विस्तार से देख सकें। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान ईवीएम की वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी।
मतों की गणना के लिए लगाई जाएंगी 14 टेबल

नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा ने बताया कि मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जुलाना विधानसभा के मतों की गणना 15 राउंड में होगी। जींद व सफीदों विधानसभा के मतों की गणना 14 राउंड में होगी। इसी प्रकार से उचाना व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 16-16 राउंड में होगी। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ, जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी, नायब तहसीलदार चुनाव प्रदीप सरोहा, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें