फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय नारनौंद और महात्मा गांधी संगठन के बीच एमओयू

विज्ञापन
30जेएनडी12: राजकीय महा​विद्यालय और संगठन के बीच हुआ एमओयू पत्र दिखाते हुए राजकुमार भोला और अन्य
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय नारनौंद और महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के बीच शुक्रवार को एक एमओयू हुआ। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता में दक्ष बनाना है।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला, प्राचार्य डॉ. पंकज गोयत, डॉ. नैना उपस्थित रहे।
राजकुमार भोला ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों को एक्शन लीडर के रूप में तैयार करेगा। इससे उनमें नेतृत्व, संचार और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
प्राचार्य डॉ. पंकज गोयत ने कहा कि इससे छात्र व्यावसायिक अनुभव प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ करियर का चुनाव कर सकेंगे। व्यावहारिक अनुभव विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक परियोजनाओं में इंटर्नशिप का मौका। कौशल विकास कम्युनिकेशन, टीम वर्क और प्रॉब्लम सॉल्विंग वर्कशॉप्स। करियर काउंसलिंग और जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें