15जेएनडी01-गेट मीटिंग में भाग लेते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य। स्रोत य
- फोटो : संवाद
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सर्कल कमेटी की बैठक सर्कल सचिव धर्मवीर भंभेवा की अध्यक्षता में हुई। संचालन पंकज भाटिया ने किया। पंकज भाटिया ने कहा कि अधीक्षक अभियंता ने बातचीत करने गए सर्कल सचिव के साथ जो नकारात्मक रवैया अपनाया, उससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
अधीक्षक अभियंता ने सर्कल सचिव को जो पत्र लिखे हैं, उनकी यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करती है। सभी की सहमति से अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर 17 अप्रैल को विरोध गेट मीटिंग की जाएगी और मीटिंग में आगे के आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करके अधीक्षक अभियंता के कर्मचारी विरोधी रवैये के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। फिर भी अधीक्षक अभियंता के तानाशाही रवैये में सुधार नहीं हुआ तो संगठन और भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इसके चलते शहर में प्रदर्शन करना, पुतला फूंकने और आम जनता को कर्मचारी और जनता विरोधी रवैये की जानकारी देने जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। इस मौके पर राज्य उप प्रधान संजीव ढांडा, कृष्ण, राकेश, अनूप, रविंद्र सैनी, कुलदीप, प्रदीप, संदीप, बलवान और नरेंद्र भी मौजूद रहे।