17जेएनडी27-मेडिकल स्टोर को सील कर कार्रवाई करते हुए डॉ. रूबी शर्मा। स्रोत टीम
नरवाना। कर्मगढ़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिना लाइसेंस के चल रहे दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) रूबी शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में सिविल अस्पताल नरवाना के डॉ. मोहित शर्मा और सदर थाना से एएसआई महावीर प्रसाद भी शामिल रहे। डीआई रूबी शर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में दो मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के चल रहे हैं। जांच के लिए टीम शुभम मेडिकल हाल पर पहुंची लेकिन वहां संचालक मौजूद नहीं था। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान बंद कर दी गई थी।
संपर्क करने पर भी संचालक की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद टीम ने दूसरी दुकान की जांच की जो सानवी मेडिकल हॉल के नाम से चल रही थी। यह दुकान भी बंद मिली।
जांच में सामने आया कि इस दुकान का लाइसेंस करीब दो साल पहले समाप्त हो चुका था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए विभागीय टीम ने दोनों दुकानों को मौके पर ही सील कर दिया। डीआई रूबि शर्मा ने कहा कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद