28जेएनडी22: छात्रा कोमल का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन होने पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भाटिया बधा
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल ने एमसीए की पढ़ाई पूरी करते ही बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग की छात्रा कोमल का चयन कॉनसेंट्रिक्स डैक्स सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एडवाइजर-1 (चैट सपोर्ट) पद पर हुआ है। वह 30 जून से गुरुग्राम स्थित कंपनी कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगी।
मई 2026 में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस उत्तीर्ण करने के बाद कोमल की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भाटिया तथा विभाग के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोमल अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से कॉर्पोरेट जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भाटिया ने कहा कि छात्रा की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कोमल की यह सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।