फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1.80 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.80 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महाराजपुर, जबलपुर निवासी रितेश और आदर्श नगर, जबलपुर, मध्यप्रदेश निवासी राजीव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पटियाला चौक, जींद निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 10 मार्च को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने तथा रिवॉर्ड प्वाइंट को नकद में बदलने का लालच देकर व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा।
लिंक पर क्लिक कर बैंक और कार्ड संबंधी जानकारी भरने के बाद अगले दिन उसके क्रेडिट कार्ड से 1.80 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन हो गई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महाराजपुर निवासी रितेश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से छह हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आदर्श नगर, जबलपुर निवासी राजीव का नाम सामने आया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 1.74 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने ठगी की गई पूरी राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें