फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए खरीदा जाएगा सामान

Mon, 23 Feb 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी32: स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली। स्रोत
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सीएमओ डॉ. सुमन कोहली के नेतृत्व में एसकेएस (स्वास्थ्य कल्याण समिति) की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण, डे केयर कैंसर सेंटर के लिए सामान खरीदने, अस्पताल में खराब पड़े जनरेट सेट की मरम्मत करवाने के निर्णय लिए गए। इसके अलावा क्वालिटी के लिए भी सामान खरीदने की अनुमति दी गई। बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए पोलीबैग, डे केयर कैंसर सेंटर के लिए सामान जैसे फर्नीचर, दवाइयों तथा अन्य उपकरण खरीदने पर सहमति हुई।
डे केयर कैंसर सेंटर का अभी उद्घाटन हुआ है। ऐसे में यहां मरीजों के उपचार के लिए काफी महंगी दवाई उपलब्ध करवानी है ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस डे केयर कैंसर सेंटर में मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। इसके अलावा जिन मरीजों को कीमोथेरेपी दी जाएगी। उसके बाद यहां उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

लैब के लिए प्रिंटिग स्टेशनरी, पीले ओपीडी कार्ड छपवाने, ई उपचार योजना के तहत सामान खरीदने, नागरिक अस्पताल में खराब पड़े जनरेटर सैट की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं अस्पताल में क्वालिटी कंट्रोल के लिए बायोमेडिकल वेस्ट के ट्रांसपोर्ट के लिए ट्राली खरीदने, उपकरणों की वार्षिक मरम्मत करवाने व एक्सरे विभाग में एसी लगवाने के निर्णय लिए गए। इन सभी उपकरणों के आने से अस्पताल की सुविधाओं में काफी सुधार होगा।

स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए विचार विमर्श किया गया। अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए जिस सामान की जरूरत थी उसकी सूची तैयार कर जल्द खरीदा जाएगा। इस सामान के आने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। -डाॅ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें