फोटो संख्या:64- बाबा जयराम दास के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता शुभार
महेंद्रगढ़। गांव पाली में ब्रह्मलीन परमहंस बाबा जयरामदास महाराज के क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ विधायक कंवर सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव ने बाबा जयराम दास के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे 23 जनवरी तक चलने वाला क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शनिवार को कोई मैच नहीं खेला गया। अगर मौसम साफ रहा तो रविवार से मैच होगा। महाकुंभ में 23 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में विजेता टीम को दो लाख एक हजार, आधा किलो चांदी का कप तथा उपविजेता टीम को एक लाख 21 हजार व 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा।
मैन ऑफ द सीरीज को बाइक दी जाएगी। क्रिकेट सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द मैच फाइनल में 11 हजार रुपये तथा सेमीफाइनल में 51-51 सौ रुपये दिए जाएंगे। क्रिकेट बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट क्षेत्ररक्षण को 51-51-51 सौ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।