11जेएनडी03: शुगर मिल एमडी गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए किसान।
जींद। दा जय किसान शुगर कैन को ऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड जींद ने शुगर मिल से ऑनलाइन टोकन बंद रखने की मांग को लेकर एमडी शुगर मिल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे शुगर मिल में गन्ना डालना बंद कर देंगे। शुगर मिल एमडी गुलजार मलिक ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो ऑप्शन किसानों के लिए अच्छा होगा उसे लागू किया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।
दा जय किसान शुगर केन को ऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड जींद के प्रधान अजमेर लोहान के नेतृत्व में गन्ना उत्पादक किसान शूगर मिल के एमडी गुलजार मलिक से मिले। उन्होंने कहा कि शूगर मिल चलने के साथ ऑनलाइन टोकन की सुविधा थी। इस बार गन्ने के किसान कम हैं। खुली पर्ची मिलने के कारण किसान टोकन लगाने के लिए रात को शुगर मिल में नही आते थे। इसके कारण मिल में नो कैन की समस्या हो जाती थी। अब बारिश को छोड़ कर मिल को लगातार गन्ना मिल रहा है। इसलिए पिराई सत्र में ऑनलाइन टोकन को बंद रखा जाए। खुली पर्ची पर ही गन्ना मिल में डलवाया जाए ताकि मिल का नो कैन की समस्या का सामना न करना पड़े। किसानों ने साफ कहा कि अगर ऑनलाइन टोकन सिस्टम का लागू किया तो किसान मिल में गन्ना नहीं डालेंगे। एमडी शुगर मिल गुलजार मलिक ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो किसानों के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा उसे रखा जाएगा। किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नही होने दिया जाएगा।
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।