जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर धरौदी और धमतान साहिब स्टेशन के बीच रविवार दोपहर को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल नरवाना के शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी को रविवार दोपहर को सूचना मिली थी कि धरौदी और धमतान साहिब के बीच 40-45 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी के चौकी इंचार्ज चरण सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की पहचान करने की कोशिश की। मृतक पीली कमीज, काली जैकेट, नीला लोवर और लाल कंबल ओढ़े हुए था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद