फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 लाख की कीमत की 960 पेटी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने डूमरखा गांव के पास शराब से भरे टैंकर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गैस टैंकर की आड़ में शराब की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव भादरेस निवासी बांका राम के रूप में हुई है। जांच करने पर टैंकर से शराब की 960 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना की टीम शनिवार देर शाम डूमरखा गांव के बस मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव भादरेस निवासी बांका राम गैस टैंकर भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर जींद होते हुए राजस्थान की तरफ जाएगा। डूमरखा गांव के पासनाकाबंदी की जाए तो आरोपी अवैध शराब सहित काबू आ सकता है। सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को मुखबरी के बारे में अवगत कराया और शिव मंदिर डूमरखा के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक गैस टैंकर नरवाना रोड की तरफ से आता दिखाई दिया। सीआईए टीम ने टैंकर को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने टैंकर नाकाबंदी से पहले रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिली। चेक करने पर कैंटर से कुल 960 पेटियां मिली। पकड़ी गई शराब को पंजाब से तस्करी करके राजस्थान के रास्ते झारखंड के रांची शहर में ले जाया जा रहा था, जिसे आगे बिहार एरिया में सप्लाई की जानी थी। शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पता लगाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन




पुलिस ने कैंटर से शराब की 960 पेटी बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुखदेव सिंह, इंचार्ज, सीआईए नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें