फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्राह्मण धर्मशाला में मंदिर भूमि पूजन व नागरिक अभिनंदन समारोह दो मार्च को

Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। भगवान परशुराम सेवा समिति पिल्लूखेड़ा द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला में बनाए जाने वाले भगवान परशुराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन, शिलान्यास एवं सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का नागरिक अभिनंदन समारोह दो मार्च को किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. कश्मीरी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेगे। कार्यक्रम में संरक्षक रामफल शास्त्री, राजबीर शर्मा व रामजुवारी शर्मा मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षा प्रचारक शिवनारायण शर्मा, प्रमुख समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्रि गांगोली, प्रमुख समाजसेवी सोमदत्त शर्मा अमरावली खेड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा रामप्यारी, भैयाराम कौशिक, श्याम लाल शर्मा कथूरा, वेदप्रकाश शर्मा कालवा, नत्थूराम शर्मा, रामकुमार शर्मा बुढाखेड़ा व राजपाल शर्मा रिटौली वाले विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें