फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार श्यामसुंदर की गोली मारकर हत्या करने का मुख्यारोपी शुटर प्रदीप उर्फ गट्टा व उसका साथी सचिन उर्फ गांधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चार महीने पहले रोहतक रोड पर ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कैथल के दैबन निवासी शूटर प्रदीप उर्फ गट्टा और जींद के विजयनगर निवासी सचिन उर्फ गांधी को पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

23 नवंबर 2021 को रोहतक रोड निवासी हन्नी बंसल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने ताऊ श्यामसुंदर के साथ दफ्तर के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। इस दौरान श्याम सुंदर की गोली लगने से मौत हो गई थी। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसमें पुलिस ने हन्नी बंसल की शिकायत पर धर्मेंद्र पहलवान, बलजीत पोकरी खेड़ी, रोशन पोकरी खेड़ी, संजय उर्फ बत्तख वासी दौलतपुर, जगदीश वासी मनोहरपुर व विजयंत वासी सुभाष नगर जींद पर आरोप लगे थे। पुलिस द्वारा बलजीत पोखरी खेड़ी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शूटर नवदीप कॉलोनी हिसार वासी राजेश उर्फ लीला, पवन उर्फ जॉन व प्रदीप का नाम सामने आया था। इसमें श्यामसुंदर पर राजेश उर्फ लीला, पवन उर्फ जॉन व प्रदीप उर्फ गट्टा ने 23 नवंबर को गोली चलाई जबकि इस दौरान कुलदीप व सचिन पास में ही बाइक स्टार्ट करके उनको लेने के लिए खड़े थे। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठेकेदार श्याम सुंदर की हत्या का मुख्य कारण रेलवे में माल ढुलाई के लिए टेंडर लेना था व 2016 में श्याम सुंदर के भाई पुरुषोत्तम पर भी हमले के मामले में गवाही रुकवाने को लेकर रंजिश थी। इस मामले में श्यामसुंदर मुख्य गवाह था।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में जींद पुलिस आरोपियों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। सीआईए जींद इस हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर पवन उर्फ जॉन व राजेश उर्फ लीला को भी हिरासत में ले चुकी है। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी प्रदीप उर्फ गट्टा व सचिन उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के अनुसार इस हत्याकांड में प्रदीप उर्फ गट्टा मुख्य शूटर था व सचिन उर्फ गांधी बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें