फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1500 मीटर की दौड़ में मधु तो शॉटपुट में अंजलि रहीं प्रथम

Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। खेल विभाग की ओर से एकलव्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मधु ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय व रितु ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अंजलि प्रथम, रिंपी दूसरे व सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं डिस्कस थ्रो में रेखा प्रथम, रिंपी दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, काजल दूसरे व रिंपी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, शिवानी दूसरे व दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर की दौड़ में मधु प्रथम, रितिका दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रितिका प्रथम, रिंपी दूसरे व रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो में रिंपी प्रथम, अंजलि दूसरे व रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। 500 मीटर दौड़ में मधु प्रथम, अंशु द्वितीय व रितु तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, शिवानी दूसरे व दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं अंडर 18 आयु वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम, निशु दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में नम्रता प्रथम, श्वेता दूसरे व नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में महक प्रथम, ऊषा दूसरे व चाहत तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में ऊषा प्रथम, काजल दूसरे व मिनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, विपाशा दूसरे व नम्रता तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, नेहा दूसरे व निशु तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, नेहा दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, खुशी दूसरे व खुशी रानी तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में महक प्रथम, ऊषा दूसरे व अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो में वंशिका प्रथम, खुशी दूसरे व अनु तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फोटो कैप्शन 22जेएनडी13: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें