16जेएनडी07-पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल। स्
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का समापन रतिराम धर्मशाला पांडू पिंडारा में हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थी समाज में अपनी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल और बीसीए तृतीय की छात्रा रितिका को इमेज वॉलेंटियर की ट्रॉफी से नवाजा गया। इसके बाद डॉ. पांचाल ने पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।