फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आवाज लगाई कि साहब बुला रहे हैं, थैले से निकाल लिए 17,900 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मार्केटिंग का काम करने वाले व्यक्ति जयप्रकाश अग्रवाल को एक व्यक्ति ने आवाज देकर कहा कि साहब बुला रहे हैं। जब वह साहब से मिलने के लिए गया तो एक व्यक्ति ने कहा कि आजकल नशीली चीजों की कालाबाजारी की जा रही है। इसलिए थैले की जांच करवाओ। जब उसने थैला दिया तो उसके अंदर से धोखाधड़ी कर अज्ञात ने 17,900 रुपये की नकदी निकाल ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के शिव मंदिर रोहतक रोड निवासी जयप्रकाश अग्रवाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जनता बाजार स्थित फर्म गणेशीलाल पर मार्केटिंग का कार्य करता है। बुधवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर जा रहा था। पीछे से एक व्यक्ति ने उसको आवाज दी और कहा कि साहब बुला रहे हैं। जब वह वापस आया तो एक व्यक्ति जो कि मास्क लगाए हुए था। वह बोला कि थैले में आजकल नशीली चीजों की कालाबाजारी बहुत हो रही है। उसने डरते हुए अपना थैला उसको दे दिया और उस व्यक्ति ने उसके थैले में हाथ मारकर उसको वापस दे दिया। उस समय उसके थैले में 56 हजार रुपये थे। जब उसने वापस दुकान पर आकर थैला संभाला तो 17,900 रुपये गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि उसके थैले से उसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर राशि चोरी की है। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें