10जेएनडी17-तेरापंथ भवन में भगवान महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : kathua news
उचाना। पुरानी अनाज मंडी में तेरापंथ भवन में मनाई भगवान महावीर जयंती में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा का संदेश दिया था। हमें अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। साध्वी तिल श्री ठाणे के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर भंडारा भी लगाया।
पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति कांग्रेस के आचरण को जानता है। आज देश आगे बढ़ रहा है तो उन्हें और कुछ नहीं दिखता तो ईवीएम पर जाकर भांडा फोड़ते हैं। तीसरी बार लोगों ने बहुमत दिया है। मर्यादा में रहकर बातें करनी चाहिए। लोगों ने वोट दिया है, इसलिए तीसरी बार सरकार में है। इस मौके पर वीरेंद्र करसिंधु, विकास काला, सुशील जैन, रामनिवास जैन, हनुमान जैन, रेखा, शकुंतला, दीपक पार्षद, रामकरण जैन, प्रेमचंद खापड़, मनोज, शीला जैन, सुरेश जैन, प्रमोद पालवां, दयानंद मित्तल, अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, कृष्ण जैन और प्रमोद जैन मौजूद रहे।