फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़तियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा

Tue, 11 Nov 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी26: जुलाना अनाजमंडी में आढ़तियों की समस्याएं सुनते हुए विधायक विनेश फोगाट। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की नई अनाज मंडी में सोमवार को कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडी के आढ़तियों ने विधायक के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे और मंडी में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विधायक विनेश फोगाट ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया। आढ़तियों ने विधायक को बताया कि जुलाना की नई अनाज मंडी में जगह की भारी कमी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मंडी क्षेत्र छोटा होने की वजह से फसल खरीद के सीजन में जगह की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि मजबूरन 10 दिनों में से करीब पांच दिन मंडी को बंद रखना पड़ता है। इससे किसानों और आढ़तियों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा, आढ़तियों ने शिकायत की कि मंडी परिसर में एक सब्जी मंडी का निर्माण किया गया है लेकिन वहां कोई सब्जी नहीं आती। मंडी परिसर के पार्क क्षेत्र की जमीन के पार्क को पक्का करवाने और मंडी के तृतीय भाग का निर्माण जल्द करवाने की मांग रखी।
विधायक विनेश फोगाट ने सभी समस्याओं को सुना और कहा कि वह इन मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग, मंडी के प्रधान पवन लाठर, मार्केट कमेटी सचिव कोमिला, कुलवंत लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें